कोरोना वायरस संदिग्ध का सेम्पल निकला निगेटिव

भोपाल के महाराणा प्रताप नगर स्थित एक होटल में कोरोना वायरस के संदिग्ध व्यक्ति का सेम्पल निगेटिव पाया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा केन्द्र सरकार की गाइडलाईन अनुसार त्वरित कार्यवाही की गई। वुहान (चीन) से आई युवती में भी कोरोना का कोई लक्षण नहीं पाया गया है।

राज्य स्वास्थ्य सूचना शिक्षा संचार ब्यूरो द्वारा सूचित किया गया है कि चिकित्सकों द्वारा होटल में कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, जिसमें सभी कर्मचारी स्वस्थ पाये गये हैं। होटल में संक्रमण की कोई स्थिति नहीं है। होटल और समस्त स्टाफ पूरी तरह से संक्रमण मुक्त है।

कोई लक्षण नहीं पाये

वुहान (चीन) से भोपाल पहुँची युवती में कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं पाये गये। संचालक राज्य स्वास्थ्य सूचना शिक्षा संचार ब्यूरो द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार युवती की जे.पी. अस्पताल में जाँच की गई थी। युवती पूर्ण रूप से स्वस्थ्य थी। उसमें कोरोना के कोई भी लक्षण नहीं पाये गये। युवती वुहान शहर से 20 दिसम्बर 2019 को निकली थी और मेक्सिको होते हुए 24 जनवरी 2020 को भारत पहुँची।

वुहान में कोरोना के प्रकोप को देखते हुए भोपान पहुँची इस युवती को उसके परिजनों द्वारा भारत में ही रूकने के लिये कहा गया। तब से वह भारत के विभिन्न शहरों में रह रही है। यह युवती 17 मार्च 2020 को भोपाल पहुँची। युवती की जे.पी. अस्पताल में चिकित्सक द्वारा जाँच की गई। वह पूर्ण रूप से स्वस्थ्य थी, उसमें कोरोना के कोई भी लक्षण नहीं पाये गये। अगले दिन युवती कोलकाता रवाना हो गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today