-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भाप्रसे के 4 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना
राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 4 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की है। सामान्य प्रशासन द्वारा जारी आदेशानुसार अपर मुख्य सचिव प्रभाँशु कमल को प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। केके सिंह अपर मुख्य सचिव को कृषि उत्पादन आयुक्त तथा अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग(मानव अधिकार प्रकोष्ठ) तथा विधिक सतर्कता प्रकोष्ठ(अतिरिक्त प्रभार) तथा अपर मुख्य सचिव (समन्वय) मुख्य सचिव कार्यालय बनाया गया है।
आई.सी.पी.केशरी अपर मुख्य सचिव को वाणिज्य कर एवं विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी-सह-आवासीय आयुक्त मध्यप्रदेश भवन नई दिल्ली तथा अपर मुख्य सचिव जल संसाधन विभाग(अतिरिक्त प्रभार) पदस्थ किया गया है। अपर मुख्य सचिव श्री विनोद कुमार को उपाध्यक्ष नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, अपर मुख्य सचिव नर्मदा घाटी विकास विभाग, प्रबंध संचालक नर्मदा बेसिन प्रोजेक्ट कम्पनी लिमिटेड एवं वि.क.अ.-सह-सदस्य (पुनर्वास) नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण भोपाल तथा अपर मुख्य सचिव अनुसूचित जाति कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
आयुक्त अनुसूचित कल्याण डॉ.मसूद अख्तर को वर्तमान कर्तव्यों के साथ प्रबंध सचालक मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।




Leave a Reply