-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
देर शाम लिखे विधानसभा अध्यक्ष के पत्र का राज्यपाल ने आधी रात के बाद जवाब भेजा
इन दिनों मध्यप्रदेश की सियासी उठापटक के बीच पत्रों का आदान प्रदान बढ़ गया है। मंगलवार की देर शाम को पहली बार विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने राज्यपाल लालजी टंडन को पत्र लिखा जिसका राज्यपाल ने भी आधी रात के बाद ही जवाब भेज दिया। इसमें राज्यपाल ने बेंगलुरू में ठहरे विधायकों के लिए तथाकथित लापता शब्द का इस्तेमाल किया और विधानसभा अध्यक्ष द्वारा उनकी सुरक्षा के लिए मांग किए जाने पर कहा है कि त्रुटिवश यह पत्र आपने शायद मुझे भेज दिया है क्योंकि यह कार्यपालिका के पास जाना था।
राज्यपाल ने उसमें बेंगलुरू में मौजूदा 22 लोगों में से छह मंत्रियों के इस्तीफे को स्वीकार करने पर अपनाई गई प्रक्रिया की प्रशंसा की और 16 विधायकों के इस्तीफे को लेकर हो रहे असमंजस का आभास होने की बात भी कही है। दो पेज के पत्र में राज्यपाल ने सधी हुई भाषा में विधानसभा अध्यक्ष की चिंता पर अपनी भी चिंता दिखाई है।




Leave a Reply