-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
रबी खरीद व्यवस्था में खरीद केन्द्रों पर कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के उपाय होंः रेड्डी
रबी फसल की खरीदी की व्यवस्था में भी कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर राज्य शासन ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव एम. गोपाल रेड्डी ने कहा है कि रबी खरीदी केंद्रों पर कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के सभी उपाय किए जाएं। साथ ही खरीद व्यवस्था में माइक्रो स्तर पर बेहतर प्रबंधन पर ध्यान दिया जाए।
मुख्य सचिव रेड्डी मंगलवार को मंत्रालय में रबी खरीद की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने खरीदी व्यवस्था में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के आवश्यक उपाय करने के भी निर्देश दिए। गोपाल रेड्डी ने समीक्षा बैठक में संभाग स्तर पर भण्डारण क्षमता, बारदाना तथा सायलो बैग्स की उपलब्धता, परिवहन व्यवस्था, नाफेड आपूर्ति तथा ऑनलाईन भुगतान व्यवस्था की बिन्दुवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भण्डारण प्रक्रिया में अनिश्चित मौसम भी चुनौतीपूर्ण रहेगा। इस बात को ध्यान में रखकर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्य सचिव ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिये खरीद केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों को संक्रमण से बचाने के लिये जागरूकता अभियान चलाने का सुझाव दिया। बैठक में प्रमुख सचिव खाद्य-नागरिक आपूर्ति श्री शिव शेखर शुक्ला, प्रमुख सचिव सहकारिता, श्री उमाकांत उमराव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।




Leave a Reply