-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
युवा कांग्रेस के प्रत्याशी बनने साक्षात्कार देकर जताई दावेदारी
मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव के प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्ष प्रत्याशियों को साक्षात्कार के दौर से गुजरना पड़ रहा है। इस साक्षात्कार में उन्हें साबित करना पड़़ रहा है कि वे कांग्रेस संगठन के अब तक क्या-क्या कर चुके हैं और कितने धरना-प्रदर्शन किए हैं। यह साक्षात्कार का सिलसिला मंगलवार को भी चलेगा।
युवा कांग्रेस के चुनाव में सोमवार को साक्षात्कार की नई शुरुआत हुई। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व महासचिव और जिला अध्यक्षों के लिए चुनाव मैदान में उतरने वाले नेताओं को इस दौर से गुजरने की अनिवार्यता बताई गई है। इसके बिना किसी भी प्रत्याशी का नामांकन पर्चा वैध नहीं माना जाएगा।
पहले दिन साक्षात्कार में करीब ढाई सौ कांग्रेस नेताओं ने विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार दिया।
पहले दिन सबसे पहले एनएसयूआई के प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इंटरव्यू के लिए आए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अब्राहम रॉय मणि और युवा कांग्रेस के प्रभारी महासचिव भैयाजी पंवार के सामने साक्षात्कार दिया। इसके अलावा प्रदेश के कोने-कोने से आए युवा नेताओं ने टोकन के माध्यम से राष्ट्रीय नेताओं के सामने अपने काम को बताया। यह सिलसिला मंगलवार को भी चलेगा।




Leave a Reply