आगर उप चुनाव की कांग्रेस बिछा रही बिसात, जीत के लिए सरकार जुटी

आगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के विधायक मनोहर ऊंटवाल के निधन के बाद रिक्त हुई सीट को कांग्रेस जीतने की पूरी कोशिश कर रही है। इसके लिए कांग्रेस ने मंत्रियों और विधायकों को जिम्मेदारी दे रखी है। सोमवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ आगर जिले के दौरे पर जा रहे हैं जहां वे क्षेत्र में विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे तथा किसान कर्ज माफी करेंगे।

मुख्यमंत्री कमलनाथ सोमवार को आगर जिले के दौरे पर रहेंगे. सीएम आगर पहुंचने के बाद सबसे पहले प्रसिद्ध बाबा बैजनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे और इसके बाद परेड ग्राउंड पर सभा को संबोधित करेंगे. सीएम कमलनाथ किसान कर्ज माफी के दूसरे चरण के तहत आगर जिले में भी ऐलान कर सकतेहैं। सीएम कमलनाथ यहां 480 गांवों में 614 करोड़ 80 लाख की लागत से गांवों में नलजल योजना के जरिए घर-घर तक पानी पहुंचाने की योजना की आधारशिला भी रखेंगे. सीएम उन किसानों को कर्जमाफी के प्रमाण पत्र वितरित करेंगे, जिन पर 1 से 2 लाख रुपए तक का कर्ज बकाया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today