-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मंत्री बृजेन्द्र सिंह ने नमस्ते ओरछा की तैयारियों का निरीक्षण किया
ओरछा में आय़ोजित किए जा रहे ‘नमस्ते ओरछा’ महोत्सव की तैयारियों का वाणिज्यिक कर मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर ने स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने प्रमुख आयोजन स्थलों, मार्गों, ऐतिहासिक इमारतों में किये जा रहे संरक्षण एंव संधारण के कार्यों की समीक्षा की। श्री राठौर ने अधिकारियों को महोत्सव से जुड़े सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये।
मंत्री श्री राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ‘नमस्ते ओरछा’ महोत्सव का 6 मार्च को शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि इस तीन दिवसीय महोत्सव में ओरछा के प्राकृतिक सौन्दर्य, पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक महत्व, बुन्देली खान-पान एवं लोक कलाओं को प्रोत्साहित किया जायेगा। फूड और क्राफ्ट बाजार भी लगाया जाएगा, जिसमें देश के प्रसिद्ध शेफ भाग लेंगे। श्री राठौर ने जानकारी दी कि महोत्सव में मुख्य रूप से बुंदेली संस्कृति, भाषा, साहित्य को शामिल किया जा रहा है। कार्यक्रम से विदेशी पर्यटकों को बुन्देलखण्ड के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, साहित्य आदि से परिचित कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि महोत्सव में ओरछा की प्राचीन धरोहरों के साथ महाकवि केशव, चन्दशेखर आजाद, नृत्यांगना रायप्रवीण आदि महान विभूतियों के बारे में कार्यक्रमों के माध्यम से जानकारी दी जायेगी।




Leave a Reply