-
दुनिया
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
आसाराम आश्रम की लीज निरस्त, जुर्माना लगा, 28 एकड़ जमीन पर कब्जा हटाया जाएगा
शासन द्वारा आवंटित भूमि का उपयोग नियत प्रयोजन से अन्य प्रयोजन में करने और उससे लगी हुई शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने के मामले में अनुविभागीय दंडाधिकारी हुजूर ने आसाराम आश्रम योग वेदांत समिति गांधी नगर को आवंटित भूमि की लीज निरस्त करते हुए 10 हजार रुपये जुर्माने और अतिक्रमण की गई भूमि को मुक्त कराने के आदेश दिए हैं।
अनुविभागीय अधिकारी हुजूर ने अपनी जांच आख्या में उल्लेख किया है कि आवेदक शैलेष प्रधान द्वारा शिकायत की गई थी कि ग्राम गोंदमऊ तहसील हुजूर स्थित् भूमि 4.04 एकड़ भूमि प्राथमिक, माध्यमिक तथा महाविद्यालय स्तर और आश्रम के लिए आसाराम आश्रम योग वेदांत समिति गांधी नगर को लीज पर दी गई थी । आवेदक प्रधान द्वारा शिकायत में बताया गया कि उक्त भूमि पर कब्जा कर लीज पर दी गई जमीन के अलावा 28 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा कर समिति द्वारा आश्रम संचालित किया जा रहा है ।
एसडीएम हुजूर द्वारा जांच उपरांत पाया गया कि आसाराम आश्रम योग वेदांत समिति गांधी नगर को लीज पर दी गई भूमि के अलावा 28 एकड़ शासकीय भूमि पर कब्जा कर मंदिर, गौशाला, भूसा कक्ष सहित अन्य गतिविधियां संचालित की जा रही है । शिकायत सही पाए जाने पर एसडीएम द्वारा 4.04 एकड़ का निष्पादित पट्टा तत्काल निरस्त करने और 10 हजार रुपये अर्थदण्ड अधिरोपित करते हुए भूमि से अवैध निर्माण हटाने के निर्देश भी दिए हैं ।




Leave a Reply