-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मप्र युवा कांग्रेस को सात साल बाद 22 मार्च को मिलेगा नया अध्यक्ष
अखिल भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा देशभर की प्रदेश, जिला और विधानसभा क्षेत्रों की कार्यकारिणी के चुनाव कार्यक्रम की घोषित कर दी गई है। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस का नया अध्यक्ष 22 मार्च को निर्वाचित घोषित किया जाएगा। इसके लिए 27 फरवरी से सदस्यता को फिर से खोला जा रहा है जो तीन मार्च तक चलेगा। चुनाव 16 व 17 मार्च को होंगे और 22 मार्च को परिणाम घोषित किए जाएंगे।
चुनाव के लिए जनवरी 2018 तक चलाई सदस्यता अभियान के बाद अब छह दिन 27 फरवरी से तीन मार्च तक के लिए फिर सदस्यता को खोल दिया गया है। इसके बाद मतदाता सूची तैयार होगी जिसकी छंटनी तीन मार्च से छह मार्च के बीच की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया भी इसके साथ-साथ चलेगी जो सात मार्च तक किए जा सकेंगे। नामांकन पर्चों की छंटनी आठ मार्च को होगी और नौ मार्च को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। 16 व 17 मार्च को युवा कांग्रेस के चुनाव होंगे जिसका परिणाम 22 मार्च को घोषित किया जाएगा।
गौरतलब है कि युवा कांग्रेस में पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए चुनाव प्रक्रिया को 2011 में लाया गया था। इस तरह पहला प्रदेश अध्यक्ष प्रियव्रत सिंह बने थे जो 2013 तक रहे और इसके बाद दूसरे चुनाव में कुणाल चौधरी चुने गए। उनका कार्यकाल भी दो साल था जो बाद में एक साल बढ़ाया गया। मगर इस बीच युवा कांग्रेस के चुनाव विधानसभा चुनाव व लोकसभा चुनाव की वजह से टाल दिए गए। इस तरह कुणाल चौधरी सात साल अध्यक्ष रहे।




Leave a Reply