-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
बड़वानी आंखफोड़ाकांड में पीड़ितों को आजीवन पेंशन का ऐलान
मध्यप्रदेश विधानसभा में आज बड़वानी आंखफोड़ाकांड का स्थगन प्रस्ताव आया जिस पर विधायकों ने बिना भोजनावकाश के लंबी चर्चा की। कांग्रेस ने जहां इस मामले में सदन के अंदर ही नहीं बाहर भी सरकार को घेरा तो वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए पीड़ितों को आजीवन पेंशन देने का ऐलान किया। साथ ही अपर सचिव वित्त की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति भी इस घटना की जांच के लिए बनाने की घोषणा की।
बड़वानी आंखफोड़ाकांड आज विधानसभा के अंदर और बाहर दोनों जगह छाया रहा। बाहर जहां युवा कांग्रेस के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष कुनाल चौधरी, विधायक जीतू पटवारी ने आंखों पर पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान चौधरी सहित करीब आधा दर्जन प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया।
विधानसभा के अंदर भी जीतू पटवारी आंखों पर पट्टी बांधकर लाठी के सहारे पहुंचे। इस बीच सदन में इस मामले में स्थगन प्रस्ताव लाया गया जिस दोनों पक्ष चर्चा के राजी हो गए। कांग्रेस ने स्वास्थ्य विभाग की दवा खरीदी में घोटाले के आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य मंत्री नरोत्म मिश्रा के इस्तीफे की मांग की तो सरकार की ओर से पहले स्वास्थ्य मंत्री ने जवाब दिया। विपक्ष ने इस मामले में मुख्यमंत्री से जवाब देने की मांग की तो सीएम ने चर्चा का उत्तर देते हुए पीड़ितों को आजीवन पांच-पांच हजार रुपए पेंशन देने का ऐलान कर दिया। इसके बाद सदन बुधवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया।




Leave a Reply