शर्मा ने हाई मास्क लाइट-ओपन जिम का किया लोकार्पण

जनसम्पर्क, विधि-विधायी कार्य मंत्री पीसी शर्मा ने आज शिवाजी नगर के माचना कालोनी में हाई मास्क लाइट और ओपन जिम का लोकर्पण किया। मंत्री शर्मा ने कहा कि रात्रि में पर्याप्त रोशनी रहे और खासतौर से सड़क के चौराहों आवागमन में असुविधा न हो इसके मद्दे नजर हाईमास्क लाइट लगायी जा रही है।

मंत्री शर्मा ने ओपन जिम की शुरूआत की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि बस्तियों के रहवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं देने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

 मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि स्थानीय पार्षद श्री योगेन्द्र सिंह गुड्डू चौहान लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर विकास कार्य करवा रहे हैं। उन्होंने पार्षद श्री चौहान के कार्य की सराहना की। इस मौके पर पार्षद श्री अमित शर्मा, पार्षद श्री मोनू सक्सेना और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today