विधानसभा सदस्य मनोहर ऊंटवाल का निधन, विस में दो सीटें रिक्त

मध्यप्रदेश की पंद्रहवीं विधानसभा के सदस्य, भाजपा विधायक व पूर्व सांसद मनोहर ऊंटवाल का गुरुवार को निधन हो गया। उन्हें ब्रेनहेमरेज हुआ था। ऊंटवाल के निधन से विधानसभा में अब मौजूदा स्थिति में 228 विधायक संख्या बची है।

हाल ही मेें जौरा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक बनवारीलाल शर्मा का भी निधन हुआ था। अभी उनके निधन से रिक्त हुई जौरा विस सीट पर उप चुनाव का कार्यक्रम घोषित नहीं हुआ है। इस प्रकार अब मप्र विधानसभा में कांग्रेस के 114 विधायक बचे हैं तो भाजपा के 107 सदस्य रह गए हैं। इनके अलावा दो सदस्य बसपा और एक सपा से हैं। चार निर्दलीय विधायक हैं जिनमें से एक कमलनाथ सरकार में मंत्री हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today