-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
पूर्व आईएफएस अधिकारी व कांग्रेस नेता को नोटिस
मप्र कांग्रेस कमेटी ने पूर्व आईएफएस अधिकारी और पीसीसी के पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश संयोजक आजाद सिंह डवास को पद से हटाकर कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को पार्टी की अनुशासन समिति की बैठक में 16 प्रकरणों पर विचार किया गया।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में अनुशासन समिति की बैठक आहूत हुई, जिसमें बीते दिनों गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 2020 को इंदौर के कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में पार्टी विरोधी अनुशासनहीन कृत्य करने के कारण पार्टी के पदाधिकारी चंदू कुंजीर एवं देवेन्द्र सिंह यादव को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उक्त दोनों पदाधिकारियों को समिति द्वारा निर्देर्शित किया गया है कि सात दिवस में कार्यालय को संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पार्टी से निष्कासित किये जाने की कार्यवाही कर दी जाएगी।
वहीं, एक दूसरे प्रकरण में आजाद सिंह डवास द्वारा राज्य शासन द्वारा लिए गये निर्णयों के संबंध में विपरीत टिप्पणी व्यक्त करने के कारण समिति ने इसे गंभीरतापूर्वक विचार कर डवास को उक्त संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किये जाने का निर्णय लिया है। उन्हें नोटिस में कहा गया है कि वे स्पष्टीकरण दें कि क्यों न उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया जाए। वहीं डवास को तत्काल प्रभाव से पिछड़ा वर्ग विभाग की सलाहकार समिति के पद से कामुक्त कर दिया गया है।




Leave a Reply