रायपुर: गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल रायपुर, मुख्यमंत्री जगदलपुर में करेंगे ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके 26 जनवरी को राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में झण्डा फहराएंगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में ध्वजारोहण करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत कोरबा में और उपाध्यक्ष श्री मनोज सिंह मण्डावी कांकेर जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।

राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण करने वाले मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी गई है। इसी प्रकार मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल जांजगीर-चांपा में, श्री टी.एस. सिंहदेव सरगुजा (अम्बिकापुर) में, डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सूरजपुर में, श्री अमरजीत भगत जशपुर में, श्री ताम्रध्वज साहू बिलासपुर में, श्री उमेश पटेल रायगढ़ में, डॉ. शिवकुमार डहरिया बलौदाबाजार-भाटापारा में, गुरू रूद्र कुमार बेमेतरा में, श्रीमती अनिला भेंडि़या बालोद में, श्री मोहम्मद अकबर कवर्धा में, श्री रविन्द्र चौबे दुर्ग में और श्री कवासी लखमा सुकमा जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
 
सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री खेलसाय सिंह कोरिया में और उपाध्यक्ष श्री वृहस्पत सिंह बलरामपुर-रामानुजगंज में, उपाध्यक्ष श्री गुलाब कमरो गरियाबंद जिले में ध्वजारोहरण करेंगे। मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लालजीत सिंह राठिया मुंगेली में एवं उपाध्यक्ष डॉ. श्रीमती लक्ष्मी धु्रव धमतरी में, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल बीजापुर में और उपाध्यक्ष श्री संतराम नेताम दंतेवाड़ा में ध्वजारोहण करेंगे। सांसद श्री दीपक बैज नारायणपुर में, विधायक श्री धनेन्द्र साहू महासमुंद में, श्री सत्यनारायण शर्मा राजनांदगांव में और श्री मोहनलाल मरकाम कोण्डागांव जिला मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today