-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
महिला कलेक्टर ने आपा खोया, थप्पड़ मारा, भीड़ ने दूसरी महिला अधिकारी के बाल खींचे
नागरिकता कानून के समर्थन में मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में एक रैली को रोकने के लिए पुलिस व प्रशासन की टीम तैनात थी लेकिन दोनों पक्षों के बीच जमकर तकरार हुई। इस बीच महिला कलेक्टर निधि निवेदिता ने भाजपा के एक पदाधिकारी रवि बडोने को थप्पड़ मार दिया। इससे भीड़ बेकाबू हो गई और पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच आमना-सामना हो गया।
भी़ड़ में एक अन्य महिला अधिकारी घुस गई और उन्होंने भी लोगों को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इस बीच उन्हें कुछ लोगों ने घेर लिया तो पुलिस ने महिला अधिकारी को सुरक्षित करने की कोशिश में सर्किल बना लिया। महिला अधिकारी बीच में आती इसके पहले ही किसी ने उनके बाल खींच दिए।
राजगढ़ जिले की इस घटना से मध्यप्रदेश में राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गए। एक आरटीआई एक्टिविस्ट अजय दुबे ने ट्वीट कर टिप्पणी की कि मुख्यमंत्री के विदेश जाते ही अधिकारियों ने पीटना शुरू कर दिया। वहीं, भाजपा ने इसे प्रशासनिक अक्षमता बताया और आरोप लगाया कि पंजे छाप अधिकारी भाजपा के लोगों के साथ मारपीट करने लगे। कांग्रेस ने कहा कि बिना अनुमति के सीएए के समर्थन करने वाले दूसरी रैली निकाल रहे थे और उन्होंने महिला अधिकारियों के साथ मारपीट की व बाल खींचे।




Leave a Reply