-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
हनीट्रेप में अब आयकर जांच, श्वेता विजय जैन से पूछताछ
हनी ट्रैप मामले में अब आयकर विभाग ने जांच शुरू कर दी है। मामले की मुख्य आरोपी श्वेता विजय जैन को समन भेजकर सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया और छह घंटे तक उसके पास मिली नकदी, आभूषण, संपत्ति के दस्तावेजों को लेकर सवालों का चिट्ठा उसके सामने रखा। उससे वित्तीय मामलों के दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा है।
हनीट्रेप की आरोपी श्वेता ने आयकर विभाग में मीडिया के सवालों पर कहा कि समय आने पर सब कुछ बताएगी। गौरतलब है कि मामले का खुलासा होने पर उसके पास से करीब 60 लाख रुपए से ज्यादा की नकदी राशि और 27 लाख से ज्यादा के जेवरात मिले थे। साथ ही कई महंगे मोबाइल फोन और कुछ अचल संपत्ति के दस्तावेज भी मिले थे। इन सबके बारे में आयकर ने पूछताछ की और पूछा कि नकदी राशि किसकी है, अगर उसकी है तो उसके पास कैसे-कैसे आई। जेवरात कब-कब खरीदे और उनकी रसीदें मांगी।




Leave a Reply