-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
डॉ. पल्लवी तिवारी ने अमेरिका में की कैंसर के उपचार की खोज
इंदौर की बिटिया डॉ. पल्लवी तिवारी ने अमेरिका में कैंसर जैसी घातक बीमारी के निदान के लिए ऐसे उपचार की खोज की है, जो मानवता की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस खोज को लेकर अमेरिका में क्लिनिकल ट्रायल्स भी शुरू हो रहे हैं।
इंदौर के केंद्रीय विद्यालय और जी एस आई टी एस से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने वाली बिटिया डॉ पल्लवी तिवारी अमेरिका में कैंसर के उपचार के लिए दुनिया भर में जाने-माने संस्थान केस रिजर्व यूनिवर्सिटी क्लीवलैंड में असिस्टेंट प्रोफेसर और साइंटिस्ट हैं। उन्होंने कैंसर की उपचार की ऐसी विधि खोजी है जिससे अब कैंसर का पिन प्वाइंट उपचार होकर पेशेंट को कीमोथेरेपी जैसी कठिन और दर्दनाक पद्धति से निजात मिलेगी।
मंत्री श्री सिलावट ने कहा है कि मुझे विश्वास है कि कैंसर के उपचार की दिशा में पल्लवी की यह खोज चिकित्सा के क्षेत्र में देश और दुनिया के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने मध्य प्रदेश के समस्तता नागरिकों की ओर से पल्लवी को बधाई दी है उन्होंने शुभकामनाएं देते हुये कहा है कि उनके द्वारा खोजे गए इस उपचार का लाभ जल्द से जल्द आम नागरिक को मिलने लगेंगे।




Leave a Reply