-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
प. बंगाल-केरल के नक्शे कदम पर प्रदेश सरकार: राकेश सिंह
मध्यप्रदेश सरकार पश्चिम बंगाल और केरल की सरकारों के नक्शे कदम पर चल रही है। प्रदेश में जिस फासिस्टवादी तरीके से लोगों की आवाज कुचलने की कोशिश की जा रही है, इसे भारतीय जनता पार्टी कतई स्वीकार नहीं करेगी। पूरे मध्यप्रदेश में लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं पर सोची समझी साजिश के तहत आपराधिक मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। सरकार भाजपा जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को डराना और धमकाना चाहती है। लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करने की कोशिश कांग्रेस को भारी पड़ने वाली है।
यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने मंगलवार को जबलपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए कही।
ताम्रकार पर दर्ज प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच हो
श्री राकेश सिंह ने अशोकनगर के जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र ताम्रकार पर झूठा मुकदमा दर्ज किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि 31 दिसम्बर को अचानक अशोकनगर के श्री देवेन्द्र ताम्रकार के खिलाफ सिंगरौली जिले के माढ़ा थाने में मामला दर्ज हो जाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर को अशोकनगर भेजा गया था, उन्होंने स्थानीय लोगों, कार्यकर्ताओं से चर्चा की है। चर्चा में सामने आया है कि एफआईआर में उल्लेखित घटना के दिनांक 30 नवम्बर को श्री देवेंद्र ताम्रकार अशोकनगर में पार्टी के ही एक आयोजन में शामिल थे। तब वे उसी दिन 6-7 सौ किलोमीटर दूर सिंगरौली जिले में कैसे हो सकते हैं? इससे जाहिर है कि उन्हें फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत के साथ सरकार से मांग करती है कि ठीक तरीके से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच हो, ताकि वो चेहरे भी सामने आएं, जो इस षडयंत्र के पीछे हैं। श्री सिंह ने बताया कि बुधवार को भोपाल में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल इस संबंध में डीजीपी से मिलेगा और उच्चस्तरीय जांच की मांग करेगा।
माफिया उन्मूलन के नाम पर जनता का ध्यान भटका रही सरकार
श्री राकेश सिंह ने कहा कि माफिया उन्मूलन के नाम पर सरकार चिन्हित करके जो इनकी सुविधा अनुसार काम करने वाले नहीं है, केवल उनके ही घर, मकान तोड़ने का काम कर रही है। जनता से कांग्रेस ने जो वादे किए थे, वह उन वादों को पूरा नहीं कर पा रही है और उन मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए माफिया उन्मूलन की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्रियों का दिल्ली जाना भी ऐसा ही प्रयास है। यह हास्यास्पद है और वैसा ही है कि नगर निगम की विभिन्न समितियों के प्रभारी सीधे जाकर प्रदेश सरकार के सामने अपनी मांग रखें।
लोगों तक सीएए की सच्चाई पहुंचाने का प्रयास है जन जागरण अभियान
श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस और अन्य विरोधी दल नागरिकता संशोधन कानून के बारे में भ्रम फैला रहे हैं। ये लोग देश को इस मुद्दे पर हिंदू और मुस्लिम में बांटने का प्रयास कर रहे हैं। वास्तव में नागरिकता संशोधन कानून किसी के खिलाफ नहीं है और हम यह चाहते है कि इस कानून की यह सच्चाई लोगों तक पहुंचे। इसके लिये भारतीय जनता पार्टी जन जागरण अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि इसी अभियान के अंतर्गत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृह मंत्री श्री अमित शाह जी 12 जनवरी को जबलपुर आ रहे हैं। लोगों में उनकी सभा को लेकर भारी उत्सुकता है और लोग उन्हें सुनना चाहते हैं।




Leave a Reply