-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
राजभवन में शास्त्रार्थ सभा 13 जनवरी को
राज्यपाल लालजी टंडन की अध्यक्षता में राजभवन में 13 जनवरी को दोपहर 3.30 बजे शास्त्रार्थ सभा का आयोजन किया जाएगा। आमजन इस सभा में शामिल होने के लिए ऑनलाईन पंजीयन करवाकर प्रवेश-पत्र प्राप्त कर सकते हैं। राजभवन की वेबसाईट पर पंजीयन शुरू कर दिया गया है।
राज्यपाल के सचिव श्री मनोहर दुबे ने बताया कि शास्त्रार्थ सभा में देश के प्रतिष्ठित विद्वजन और व्याकरणविद् न्याय, व्याकरण, ज्योतिष और साहित्य विषय पर शास्त्रार्थ करेंगे। उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति में शास्त्रार्थ विशिष्ट समन्वयकारिता का प्रतीक है। आयोजन में विरासत के पन्नों में छुपी सामाजिक बदलाव की प्राचीन परम्परा सजीव होगी।
सचिव श्री दुबे ने कहा कि शास्त्रार्थ सभा में शामिल होने के लिए इच्छुक व्यक्तियों को राजभवन की वेब साइटwww.governor.mp.gov.in पर पंजीयन कराना होगा। प्रवेश पत्र वेबसाइट पर ही जनरेट होगा। राजभवन में प्रवेश के समय प्रवेश-पत्र प्रस्तुत करना होगा।




Leave a Reply