-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
रायपुर: पुलिस अधिकारी दूसरों की अच्छाईयों से सीख लें
पुलिस मुख्यालय अटल नगर नवा रायपुर में आज नववर्ष मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।
अवस्थी ने अपने सम्बोधन में कहा कि सभी पुलिस अधिकारी-कर्मचारी दूसरों की कमियों को न देखते हुए उनकी अच्छाईयों से सीख लें और सभी लोग आपसी मतभेदों को भुलाकर आपसी सामंजस्य बनाकर कार्य सम्पादित करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेहतर कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए अच्छे ढंग से कार्य करने का संकल्प ले, जिससे छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर ऊंचा उठ सके। इस अवसर पर डी.जी.पी. श्री अवस्थी ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों से बड़ी ही आत्मीयता से हाथ मिलाकर नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को आशवस्त किया कि वे अपनी समस्याओं के संबंध में कार्यालयीन समय में बेझिझक मुझसे संपर्क कर सकते हैं और साथ ही मैदानी क्षेत्रों में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे सभी बेहतर ढंग से कार्य कर रहे हैं, जिससे अपराधों की संख्या में कमी आयी है। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री आर.के विज, श्री अशोक जुनेजा, श्री एस.आर.पी. कल्लूरी, पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपांशु काबरा और श्री हिमांशु गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।




Leave a Reply