लुकचुप एप डाउनलोड कर लाइक एण्ड शेयर के नाम पर 15 लाख की धोखाधडी

सायबर क्राइम ब्रान्च भोपाल की टीम द्वारा लुकचुप एप डाउनलोड कर लाइक एण्ड शेयर के नाम पर 15 लाख रूपये की धोखाधडी करने वाले आरोपियो को गिरफतार किया गया है।

आवेदक इंजीनियर रत्नेश कुमार मिश्रा पिता रमेश कुमार मिश्रा निवासी अवधपुरी भोपाल जो कि smart value नामक MLM कंपनी में भोपाल में कार्य करता है का शिकायत आवेदन पत्र मुकेश सरदार पिता मणिपद सरदार के द्वारा इन्दौर की MMTCS नामक कंपनी के द्वारा lookchup application डाउनलोड कर उसमें दी गई लिंक को लाइक एण्ड शेयर कर 15 लाख रूपये इंवेस्ट करने पर 4 लाख रूपये प्रतिमाह 24 महीने तक देने के नाम पर एवं फर्जी अनुबंध पत्र प्रदाय कर 15 लाख रूपये की धोखाधडी करने के संबंध में प्राप्त हुआ। जब फरियादी ने एक माह पष्चात मुकेश से 4 लाख रूपये मांगे तो मुकेश कुछ दिन टालता रहा और कुछ समय बाद फरियादी से बात करना बंद कर दिया। शिकायत जॉच पर अनावेदक के विरूद्व धारा 420, 467, 468, 471, 294, 506 भादवि का पंजीबद्व किया गया।

सायबर क्राइम जिला भोपाल की टीम द्वारा अपराध कायमी के पष्चात आरोपी मुकेश कुमार सरदार पिता मणिपद सरदार की तलाश पतारसी कर गिरफतार किया गया एवं आरोपी से प्रकरण में मोबाईल, सिम को जप्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today