-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
शर्मा द्वारा पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा को श्रद्धांजलि
जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा आज सुबह नई दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ. शंकरदयाल शर्मा की 20वीं पुण्यतिथि पर उनकी समाधि ‘कर्मभूमि’ पर आयोजित सर्वधर्म एवं श्रद्धांजलि सभा में मध्यप्रदेश शासन के प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए। श्री शर्मा ने स्वर्गीय डॉ. शंकर दयाल शर्मा की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की और सभा में आगन्तुकों की अगवानी की।
राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द की तरफ से पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ. शर्मा की समाधि ‘कर्मभूमि’ पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह सहित अन्य गण्यमान्यजनों ने भी स्वर्गीय डॉ. शर्मा की समाधि पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किये।
इस अवसर पर स्वर्गीय डॉ. शंकर दयाल शर्मा के पुत्र श्री आशुतोष दयाल शर्मा और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। मध्यप्रदेश शासन के विशेष आयुक्त, दिल्ली श्री अनुराग जैन सहित मध्यप्रदेश शासन के वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।




Leave a Reply