-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
युवा पीढ़ी सोशल मीडिया के साथ भारतीय मूल्यों-संस्कृति को भी आत्मसात करे
मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि युवा पीढ़ी सोशल मीडिया के साथ-साथ भारतीय मूल्यों और संस्कृति को भी आत्मसात करे क्योंकि इसी से हमारे देश का भविष्य सुरक्षित रहेगा।
नाथ आज मानस भवन में 20वें अखिल भारतीय लोधी, लोधा, लोध युवक-युवती परिचय एवं पारिवारिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्धन सिंह भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोधी समाज एक जागरूक समाज है और समाजसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहाँ पर विविध संस्कृतियां हैं, जातियां हैं, धर्म हैं। हमारी यही अनेकता में एकता की भावना भारत को पूरे विश्व में महान बनाती है। मुख्यमंत्री ने समाज के लोगों से अपील की कि उनका दायित्व है कि वे भावी पीढ़ी को सामाजिक मूल्यों और परम्पराओं से जोड़ें।
सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ का पिछड़े वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के निर्णय लेने पर अभिनंदन किया गया।




Leave a Reply