Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
मसीह समाज का मानव जाति को जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान

मसीह समाज का मानव जाति को जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि मसीह समाज ने मानव जाति को जोड़ने और प्रेम और सहयोग की भावना को मजबूत बनाने में जो योगदान दिया है उसे पूरी दुनिया याद रखेगी। श्री नाथ आज गोविंदपुरा स्थित चर्च में क्रिसमस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री नाथ ने कहा कि आज दुनिया को शांति, भाईचारे और आपसी प्यार की जरूरत है। इसलिए यह जरूरी है कि हम प्रभु यीशु के मार्ग को अपनाएं और जाति, धर्म, भाषा तथा सीमाओं को लेकर जो विवाद है उन्हें खत्म कर मनुष्य के सर्वांगीण विकास और कल्याण के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि विभिन्न धर्म ग्रंथों के समान बाईबल प्रभु यीशु द्वारा रचित एक ऐसा ग्रंथ है जिसका लक्ष्य है कि सम्पूर्ण मानव जाति के बीच में एकता हो और समाज के सबसे अंतिम वर्ग के उत्थान के लिए सभी लोग एकजुट होकर काम करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि क्रिसमस एक ऐसा त्यौहार है जो पूरी दुनिया में मनाया जाता है। हमारे देश में भी सिर्फ मसीह समाज नहीं अन्य वर्गों के लोग भी अपनी शानदार भाईचारे की परम्परा का पालन करते हुए इस पर्व में शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि बचपन से क्रिसमस के त्यौहार में मैं शामिल होता रहा हूँ। मुख्यमंत्री ने कहा ‍कि मेल-जोल की यही संस्कृति हमारे देश और पूरी दुनिया को एक रखने के लिए जरूरी है।
मुख्यमंत्री का इस मौके पर मसीह समाज की तरफ से सम्मान किया गया। फादर श्री अनिल मार्टिन ने मुख्यमंत्री के समक्ष मसीह समाज की ओर से प्रभु यीशु से श्री कमल नाथ को गरीबों, किसानों, युवाओं और हर वर्ग के कल्याण के लिए किए जा रहे काम में सफलता प्रदान करने की कामना की।
इस मौके पर सुश्री शोभा ओझा थॉमस एवं बड़ी संख्या में मसीह समाज उपस्थित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today