मध्यप्रदेश सनाढय समाज का युवक युवती परिचय सम्मेलन

ध्यप्रदेश सनाढ्य समाज युवक युवती परिचय सम्मेलन समिति के महामंत्री लक्ष्मीनारायण शर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश सनाढ्य समाज का युवक युवती परिचय सम्मेलन रामलीला मैदान बरखेड़ा भेल भोपाल में संपन्न हुआ।

सम्मेलन में लगभग 500 युवक-युवतियों ने मंच से आकर अपना परिचय दिया और लगभग 30 विवाह संबंध निश्चित हुए। युवक-युवतियों ने अपनी पहली पसंद संस्कारवान वर वधु को बताया साथ ही उन्होंने नशा न करने वाले परिवारों को चुनने की भी बात कही।
मध्य प्रदेश सनाढ्य समाज के अध्यक्ष रामबाबू शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज ब्राह्मण समाज में उप वर्ग भेद को मिटाना बहुत जरूरी है और सर्व ब्राह्मण समाज की परिकल्पना करने से ही ब्राह्मण समाज मजबूत होगा। उन्होंने पूरे कार्यक्रम में प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करने पर बल देते हुए पर्यावरण की रक्षा के लिए समाज के लोगों से संकल्प लिया। मध्य प्रदेश सनाढ्य समाज युवक युवती परिचय सम्मेलन समिति के संयोजक मोहन शर्मा घंटे वालों ने अतिथियों का पुष्प हार से स्वागत कर कार्यक्रम में स्वागत भाषण दिया।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुरेश पचौरी भोपाल महापौर श्री आलोक शर्मा मध्यप्रदेश भोपाल जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कैलाश मिश्रा एवम प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य श्री मनोज अवस्थी जी ने भी सम्मेलन को संबोधित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today