-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
रायपुर: बाबा गुरू घासीदास के उपदेश समस्त मानव जाति के लिए अनुकरणीय
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के मुख्य आतिथ्य में सतनाम सूर्यवंशी समाज एवं सतगुरू सेवा समिति द्वारा गुरू घासीदास जयंती का आयोजन आज जांजगीर-चांपा जिले के अंतर्गत पामगढ़ में किया गया।
डॉ. महंत ने कहा कि बाबा गुरू घासीदास जी ने दुनिया को सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भावना का मार्ग दिखाया है। गुरू घासीदास बाबा के उपदेश समस्त मानव जाति के लिए अनुकरणीय हैं। उन्होंने सम्पूर्ण मानव जाति को ’मनखे-मनखे एक समान’ के प्रेरक वाक्य के साथ यह संदेश दिया कि सभी मनुष्य एक समान है। गुरू घासीदास जी ने अपने उपदेशों के माध्यम से दलित-शोषित समाज कोे कुरीतियों, रूढि़यों से दूर कर उनके नैतिक और चारित्रिक विकास का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस अवसर पर लोकसभा सांसद श्री गुहाराम अजगल्ले ने अपने उद्बोधन में कहा कि बाबा गुरू घासीदास के विचारों का अनुशरण कर हम बेहतर समाज की कल्पना कर सकते हैं। समाज के अध्यक्ष श्री लक्ष्मण प्रसाद ओगरे और पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।




Leave a Reply