-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
दूध में मिलावट करने वाले मिलावटखोरों को फांसी सजा की मांग
भोपाल शहर की जनता की जान से खिलवाड़ करने, सांची दूध में यूरिया की मिला दूध की सप्लाई होने को लेकर,संघ के दोषी अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए आज पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने सीएसपी अनिल कुमार सिंह गोविन्दपुरा संभाग को सौंपा।
सुरेंद्र नाथ सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भोपाल दुग्ध संघ के समक्ष प्रदर्शन किया। नाथ ने मुख्यमंत्री कमल नाथ एवं स्वास्थ्य मंत्री से मांग की, कि दूध में मिलावटखोरी की जो अनियमितता सामने आई है दोषियों को फांसी की सजा दिलवाए। क्योंकि दूध में यूरिया मिलाकर मिलावटखोर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। सुरेन्द्र नाथ सिंह ने कहा कि सांची दूध में मिलावट के लिए दुग्ध संघ के दोषी अफसरों को सीधे जेल भेजा जाए। उन्होंने कहा कि निजी फर्म के खिलाफ तो कार्रवाई कर दी, लेकिन उन अफसरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है जिनकी शह पर सांची दुग्ध संघ के प्लांट में मिलावटखोरी ने पैर पसारा। श्री सिंह ने कहा कि भोपाल दुग्ध संघ में दिसंबर के पहले हफ्ते तक सीईओ रहे अफसर की मिली भगत और छूट के कारण ही राजधानी के यूरिया मिला दूध की सप्लाई होती रही है, जिसका खुलासा मौजूदा सीईओ के.के.सक्सेना ने किया। श्री सिंह ने जंगी प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार को भी इस मिलावटखोरी का दोषी करार दिया। उन्होंने कहा कि कमल नाथ सरकार की शह प्राप्त होने से दोषी प्रशासनिक अधिकारियों और दुग्ध संघ में सेवारत दोषी अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहाकि सरकार और प्रशासन मिलावटखोरी के दोषी तत्कालीन सीईओ पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें सांची दुग्ध संघ फेडरेशन मुख्यालय में बैठाकर उच्च पद से नवाजा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राजधानी के नन्हे-मुन्ने जो पिछले चार महीने से यूरिया मिला दूध पी रहे थे, इसके दोषी पूर्व सीईओ के साथ क्वालिटी कंट्रोल लैबोरेटरी में सेवारत अफसर हैं,जो दूध की गुणवत्ता जांचने में केवल औपचारिकता निभा रहे थे। अत: इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर इन्हें जेल भेजा जाए। इस अवसर पर उपस्थित थे जिला उपाध्यक्ष आरके बघेल, राजेंद्र गुप्ता, अजय शर्मा, नितिन दुबे, मिलन भार्गव, पप्पू पारवे,अमित जैन ,गोपाल तोमर, श्री राजेश्वर सिंह सुमित रघुवंशी, निखिलेश मिश्रा आनंद पराशर पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा सिद्धार्थ सोनवाने अरविंद वर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश शाक्य कमलेश चौहान पीयूष सिसोदिया संजय यादव अजय साहू, भीकम सिंह गजेंद्र मालवी, देवेंद्र योगी,संदीप मुद्दल दयाल परिहार अंजीत संकट अमित राठौर,शैलू खंडेलवाल, तिलक जोगी, अभिनाश पटेरिया सागर दत्ता राजेश कृपलानी,शरद पंडित,दिव्यऋषि तिवारी,नितेश साहू,तुषार सेन व सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Leave a Reply