-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मोबाईल चोर को 09 मोबाईल के साथ बैरागढ पुलिस ने दबोचा
पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इरशाद वली द्वारा संपत्ति संबधी एवं मोबाईल चोरी के प्रकरणो मे आरोपीयो के विरूद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है, जिसके अनुपालन एवं श्री शैलेंद्र सिह पुलिस अधीक्षक (उत्तर क्षेत्र ) भोपाल, दिनेश कौशल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (जोन-04) भोपाल, दीपक नायक अनुविभागीय अधिकारी बैरागढ संभाग भोपाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शिवपाल सिह कुशवाह बैरागढ द्वारा थाना क्षेत्र में मोबाईल चोरी करने वाले आरोपियों की धरपकड व उनपर सतत निगाह रखने हेतु निर्देशित किया गया था जिस संबंध में शातिर मोबाईल चोर को चोरी गये मशरूका के साथ पकडा।
घटना का विवरण:-
थाना बैरागढ में संचालित संपत्ति संबंधी प्रकरणो में पतारसी व धरपकड हेतु पूर्व से रवाना हुई टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति फाटक रोड पर चोरी के मोबाईल फोन बेचने की फिराक में खडा है जिसकी सूचना तस्दीक हेतु पूर्व से रवानाशुदा अधिकारी कर्मचारियों को पाबंद किया गया जो बताये स्थान पर पहुंचे जिनके द्वारा उक्त हुलिया का व्यक्ति हाथ में काले रंग का कपडे की थैली लिये खडा था जो लोगो से अपने आप को लुका छिपा रहा था जिसे टीम द्वारा घेराबंदी कर रोककर पकडा जिसका नाम पता पूछा तो अपना नाम विजय सोलंकी पिता स्व मोहनलाल उम्र 19 साल निवासी गांधी नगर भोपाल का रहना बताया । जिसके हाथ में रखी काले रंगी की कपडे की थैली की तलाशी लेने पर थैली में से 09 मोबाईल फोन मिले जिस संबंध में उससे पूछताछ किया जो उक्त मोबाईल फोन के संबंध में संतोषजनक उत्तर नही दे सका जिससे हिकमत अमली व सक्ती से पूछाताछ करने पर उक्त मोबाईल चोरी के होना स्वीकार किया जिससे मौके पर कुल 09 मोबाईल फोन जिसमें 03 मोबाईल सेमसंग कंपनी, 01 मोबाईल जियो कंपनी, 04 मोबाईल एमआई कंपनी व 01 मोबाईल आनर कंपनी का जो कुल कीमती लगभग 1 लाख रूपये होगी को धारा 41(1-4) जा.फौ. /379 भादवि में जप्त कर आऱोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया ।
उक्त आरोपी द्वारा अपने नशे की लत व अपने मंहगे शौक को पूरा करने के लिये मोबाईल चोरी करता था एवं चोरी को ही अपने जीवन यापन का साधन बना लिया था । उक्त आऱोपी को समय रहते गिरफ्तार नही किया जाता तो अवश्य ही और कई चोरिया करता ।
इस त्वरित कार्यवाही में शामिल थाना बैरागढ के अधिकारियों / कर्मचारियों निरीक्षक शिवपाल सिह कुशवाह, उनि भोजराज सिंह , आऱ. 1456 इमरान, आर. 946 राजेश माण्डले, आऱ. 1702 वीरेन्द्र वाथम, आर. 1386 अमन रघुवंशी द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई है ।




Leave a Reply