भाप्रसे के दो अधिकारियों को मुख्य सचिव वेतनमान

राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2 अधिकारियों को मुख्य सचिव वेतनमान देकर पदोन्नति कर उनकी पद-स्थापना की है।

अधिकारी का नामवर्तमान पद-स्थापनापदोन्नति उपरांत
पद-स्थापना
श्री विनोद कुमारप्रबंध संचालक, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम और प्रमुख सचिव, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग (अतिरिक्त प्रभार)प्रबंध संचालक, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम। अपर मुख्य सचिव अनुसूचित जाति कल्याण विभाग (अतिरिक्त प्रभार)
श्री जे.एन. कंसोटियाप्रमुख सचिव, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याणअपर मुख्य सचिव, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग

भाप्रसे अधिकारी श्री राकेश सिंह अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन पदस्थ

राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री राकेश सिंह को स्थानांतरित करते हुए उनकी नवीन पद-स्थापना की है। श्री राकेश सिंह को अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में पदस्थ किया गया है। श्री राकेश सिंह अब तक संचालक, आदिम-जाति, क्षेत्रीय विकास योजना में पदस्थ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today