-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भाजपा खुद तय कर ले वह माफिया के साथ है या पीड़ित के साथ: नरेंद्र सलूजा
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया कि मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के निर्देश पर प्रदेश भर में माफियाओं के खिलाफ एक बड़ा अभियान जनता को न्याय दिलाने के लिये प्रारंभ हो चुका है। प्रदेश को माफिया मुक्त प्रदेश बनाने के संकल्प के साथ शुरू इस अभियान का जनता खुलकर समर्थन कर रही है, इन माफियाओ के खिलाफ मुखर होकर अपनी शिकायतें दर्ज करवा रही है।
वर्षों से माफियाओं से त्रस्त आम जनता न्याय के लिए दर-दर भटक रही थी, इस कार्रवाई से उन्हें न्याय मिलने की आस जाग गयी है और वह खुले मन से इस कार्रवाई का समर्थन ब स्वागत कर रही है।
केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र तोमर से लेकर, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान , देश की पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन व कई भाजपा नेतागण खुलकर इस मुहिम का समर्थन और स्वागत कर चुके हैं। वही आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह माफियाओं पर कार्यवाही को मुद्दों से ध्यान भटकाने की कार्यवाही बता रहे हैं, आरोप लगा रहे हैं कि कांग्रेस के ही लोग माफियाओं को संरक्षण दे रहे हैं।
सलूजा ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान बेहद बचकाना है। जिनकी 15 वर्ष प्रदेश में सरकार रही, वह एक साल की कांग्रेस सरकार पर माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगा रहे हैं। पूरा प्रदेश जानता है कि माफिया किसके राज में फले-फूले -पनपे और किसने उन्हें संरक्षण दिया, किसने उन्हें पोषित किया ?
यदि माफियाओं को कांग्रेस का संरक्षण होता तो आज प्रदेश में माफियाओं के खिलाफ इस तरह की कड़ी कार्रवाई कांग्रेस सरकार में होती ? यदि राकेश सिंह के बयान के मुताबिक माफियाओं को कांग्रेस का संरक्षण था तो 15 वर्ष प्रदेश में भाजपा की सरकार रही, क्या कारण रहा कि माफियाओं पर भाजपा सरकार में कोई कार्रवाई नहीं हुई ? जनता को इन माफियाओ से मुक्ति दिलाने के लिये व न्याय दिलवाने के लिये भाजपा ने क्यों कुछ नहीं किया ?
इतिहास में आज तक किसी भी सरकार ने माफियाओं के खिलाफ इतना बड़ा अभियान नहीं चलाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ऐसा बयान देकर जनता का मखौल उड़ा रहे है। उन्हें राजनीति ने पहले जनभावना देखना चाहिये। राकेश सिंह जी के बयान से समझा जा सकता है कि वो जनता के साथ ना होकर माफियाओं के साथ है, खुल कर माफियाओ का संरक्षण कर रहे है।
सलूजा ने कहा कि भाजपा को अब स्पष्ट करना चाहिए कि वह माफियाओं के साथ है या माफियाओं से पीड़ित जनता के साथ ? जनता भी अब इस सच्चाई को जानना चाहती है ।वो माफियाओं का समर्थन करने वालों को अब सबक सिखायेगी। भाजपा के इस दोहरे चरित्र को
प्रदेश की जनता देख रही है और उनका माफिया प्रेम भी उनके सामने आ रहा है।




Leave a Reply