-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
“शुद्ध के लिए युद्ध” अभियान के समर्थन में पैदल मार्च
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तुलसीराम सिलावट और जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा भोपाल शहर में “शुद्ध के लिये युद्ध” अभियान को समर्थन देने के लिये 20 हजार से अधिक लोगों द्वारा रोशनपुरा चौराहा से लाल परेड ग्राउंड तक निकाले गये पैदल मार्च में शामिल हुए। लोगों ने अभियान में भागीदारी का संकल्प लिया। रोशनपुरा चौराहा पर समाजसेवी श्रीमती निर्मला बुच, पदमश्री श्री ज्ञान चतुर्वेदी, ओलम्पियन श्री नील रंजन नेगी और अर्जुन अवार्डी श्री जी.एल. यादव ने पैदल मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पैदल मार्च में समाज सेवी, खिलाड़ी, होटल एसोसिएशन, डॉक्टर, शिक्षक, छात्र-छात्राएँ, एसडीआरएफ के डायरेक्टर जनरल और उनकी टीम, एनसीसी, एनएसएस, रोटरी क्लब और अन्य सामाजिक संगठन भी शामिल हुए।
सिलावट ने पैदल मार्च में शामिल लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम रैली में प्रतिभागी के तौर पर शामिल हुए हैं। आज कोई भाषण नहीं होगा। लाल परेड ग्राउंड पर पैदल मार्च के बाद अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी नील रंजन नेगी ने मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया। पद्मश्री श्री मुनीश मिश्रा ने शुद्धता का संकल्प दिलाया। युवाओं के साथ खड़े होकर मंत्रीद्वय के साथ एडीजी श्री आदर्श कटियार, कमिश्नर भोपाल संभाग श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव सहित हजारों युवाओं ने शुद्धता की शपथ ली। कलेक्टर श्री तरूण पिथोड़े ने पैदल मार्च को सफल बनाने के लिये प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया।




Leave a Reply