-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आपका जोश, जुनून, उत्साह देखकर मेरा ख़ून बढ़ गया: कमलनाथ
नई दिल्ली के रामलीला मैदान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित “भारत बचाओ रैली “ में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाॆच औक पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंच से भाषण दिया। कमलनाथ ने मंच से देश के कोने कोने से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। कई मर्तबा मुझे मौका मिला इस रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली व सभा में सम्मिलित होने का , पर आज की रैली व यहाँ उपस्थित विशाल जनसमूह देश को एक नया संदेश देगा। आपका जोश, आपका जुनून, आपका उत्साह देखकर आज मेरा ढाई सौ ग्राम ख़ून बढ़ गया है।
कांग्रेस ने देश को आजादी के संघर्ष से लेकर आज तक समय-समय पर कई संदेश दिये है और आज की कांग्रेस की यह रैली फिर से देश को एक नया संदेश देगी।आज देश की तस्वीर आप सभी के सामने हैं।आज हमारा नौजवान भटक रहा है और उसके सामने अंधेरा है।हमारा परेशान किसान ,हमारा गरीब मजदूर , दुखी व्यापारी जिसका चेहरा आप सभी के सामने हैं।आज सबसे बड़ी चुनौती हमारे नौजवानों के भविष्य की है ,आज का नौजवान कोई कमीशन नहीं चाहता ,कोई ठेका नहीं चाहता वह सिर्फ व्यवसाय चाहता है , अपने हाथो को काम चाहता है।यह चित्र आपके सामने है।
पिछले सालों में हमारे देश में जितने नए उद्योग लगे नहीं , उससे ज्यादा बंद हो गए , यह तस्वीर भी आपके सामने हैं , नौजवानों के सामने हैं। हमारा किसान जिसका जन्म कर्ज में होता है , जिसकी मृत्यु कर्ज में होती है , आज वह दुखी किसान भटक रहा है वह सिर्फ एक ही चीज मांगता है वह है न्याय।वह न्याय मांग रहा है , वह अपनी फ़सल का समर्थन मूल्य मांगता है और ऐसे समय हमारे कृषि क्षेत्र में नई क्रांति लाने की बजाय आज भाजपा व मोदी किसकी बात कर रहे हैं। वह नौजवानो की बात नहीं करते , किसानों की बात नहीं करते , मजदूरों की बात नहीं करते हैं , किसी ने सुना है मोदी जी को यह बात करते हुए ? वह बात करते हैं सिर्फ राष्ट्रवाद की , मोदी जी आप किस को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ा रहे है , क्या कांग्रेस को पाठ पढ़ा रहे हो राष्ट्रवाद का ?
मैं तो पूछना चाहता हूं भाजपा से आप गिनकर बता दीजिए कि भाजपा में कितने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे , आप उनके नाम बता दें और यह राष्ट्रवाद का पाठ कांग्रेस को पढ़ाने चलें।
इस ध्यान मोड़ने की राजनीति से हमें देश को सावधान करना है , यह बेरोजगारी से ध्यान मोड़ेंगे , किसानों की समस्या से ध्यान मोड़ेंगे , व्यापारियों की समस्या से ध्यान मोड़ेंगे , इस ध्यान मोड़ने की कलाकारी की राजनीति का संदेश हमें पूरे देश को बताना है।
कांग्रेस ने इतिहास में बहुत संदेश दिए हैं।आज मौका आया है एक नया इतिहास बनाने का और मुझे पूरा विश्वास है कि आज के बाद देश में एक नया संदेश जाएगा और देश के भविष्य के लिए कांग्रेस एक नया इतिहास बनाएगी।




Leave a Reply