-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
खाद्य निरीक्षक गैस वितरकों से रिश्वत लेते पकड़ाया
सीहोर जिले के खाद्य निरीक्षक को लोकायुक्त पुलिस ने दो खाद्य अधिकारियों ने गैस वितरकों से निरीक्षण में खामियां नहीं निकालने के लिए मोटी रिश्वत मांगी गई। खाद्य निरीक्षक ने गैस वितरकों से 50 हजार रुपए की राशि मांगी और निरीक्षण के दौरान कोई कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया। इन गैस वितरकों से सहायक खाद्य अधिकारी ने भी रिश्वत की मांग की थी लेकिन लोकायुक्त पुलिस की टीम की कार्रवाई की भनक लगने पर वह फरार हो गया।
बताया जाता है कि सीहोर जिले में सहायक खाद्य अधिकारी अब्दुल शरीफ खान और खाद्य निरीक्षक राजेश तिवारी पदस्थ हैं। इन दोनों द्वारा जिले के करीब दर्जनभर गैस वितरकों से रिश्वत की मांग की थी। इन लोगों से खाद्य अधिकारियों ने निरीक्षण नहीं करने या निरीक्षण के दौरान कोई खामी नहीं निकालने के लिए रिश्वत की मांग की थी। खाद्य निरीक्षक तिवारी ने अपने वरिष्ठ अधिकारी सहायक खाद्य अधिकारी से ज्यादा रकम की मांग की।
सूत्रों ने बताया कि राजेश तिवारी ने गैस वितरकों को यह आश्वासन दिया था कि वे उसे पूरी रकम दे दें, उनका कोई निरीक्षण भी नहीं करने आएगा। इसके बाद रिश्वत की राशि की सौदेबाजी हुई तो तिवारी सभी वितरकों से 50 हजार रुपए लेने पर राजी हो गए। वहीं, सहायक खाद्य अधिकारी खान 20 हजार रुपए लेने पर सहमत हो गए। लोकायुक्त पुलिस की टीम शुक्रवार को वहां पहुंची और शाम चार बजे राजेश तिवारी को उसके ऑफिस के बाहर घर जाते समय पकड़ा। वहीं, तिवारी के भोपाल स्थित निवास पर भी लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई शुरू की जो देर रात तक जारी रही।




Leave a Reply