-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाक़ात की
प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार को नई दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी से मुलाक़ात की। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक विभिन्न विषयों पर उनसे चर्चा की। राज्य की कांग्रेस सरकार के पूरे होने जा रहे 1 वर्ष के कामकाज, वचन पत्र के पूरे हुए वादों, संगठन व अन्य विषयों पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने श्रीमती सोनिया गांधी से चर्चा कर अपनी सरकार के कामकाज की पूरी रिपोर्ट उन्हें इस अवसर पर सौंपी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री कमलनाथ की मीडिया से चर्चा में बताया कि श्रीमती सोनिया गांधी ने मुलाकात व चर्चा के दौरान मुझसे हमारी राज्य सरकार के 1 वर्ष के कामकाज को लेकर व वचन पत्र के निरंतर पूरे किए जा रहे वचनो को लेकर पूरी जानकारी ली। मैंने उन्हें इस संबंध में पूरी प्रगति रिपोर्ट सौंपी है।साथ ही आगे हमारी प्रदेश के विकास को लेकर क्या-क्या योजनाएं है , इस संबंध में भी मेने उन्हें जानकारी दी। संगठन पर भी हमारी चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष को लेकर इस मुलाकात में कोई चर्चा नहीं हुई है। यह सच है कि अतिवृष्टि व प्राकृतिक आपदा के संकट में केंद्र सरकार राज्य सरकारों की मदद करती है।हमें भी काफी उम्मीदें थी लेकिन अभी तक हमारी मदद की जो उम्मीद थी , उसकी आवश्यकता की पूर्ति अभी तक नहीं हो पायी है लेकिन हम उसके लिये आज भी सतत प्रयासरत है।




Leave a Reply