-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
तुर्की ने रूस को सीरिया में अभियान तेज न करने की चेतावनी दी।
रूस सीरिया में अपने प्रमुख ठिकाने पर वायु रक्षा प्रणाली और मजबूत कर रहा है। यहां नई मिसाइलें तैनात की जा रही हैं। ये मिसाइलें रूस के विमानों को सुरक्षा प्रदान करेंगी। इस सिलसिले में एस-400 मिसाइलों की तैनाती कल ही कर दी गई।
तुर्की में रूसी विमान को मार गिराये जाने की घटना के बाद तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप अरदोगान ने रूस को चेतावनी दी है कि वह सीरिया में अपनी कार्रवाई के दौरान संयम बरते। उन्होंने व्यापार मेले के सिलसिले में रूस में तुर्की नागरिकों से दुर्व्यवहार की घटना रोकने को भी कहा है। श्री अरदोगान ने आशा व्यक्त की कि अगले सप्ताह पेरिस में जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में श्री पुतिन से मुलाकात हो सकती है।
रूस ने तुर्की के साथ वीजामुक्त व्यवस्था को स्थगित कर दिया है और उस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने की योजना बना रहा है। श्री ब्लादिमीर पुतिन चाहते हैं कि अरदोगान से बातचीत के पहले तुर्की विमान गिराने की घटना पर माफी मांगे।




Leave a Reply