-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
जरूरतमंदों के लिये सस्ते मकान के तरीके खोजने की जरूरत
म.प्र. भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) अध्यक्ष श्री अन्टोनी डिसा ने मुम्बई में ‘राष्ट्रीय किफायती आवास सम्मेलन’ में कहा कि अब जरूरतमंदों के लिये सस्ते मकान के तरीके खोजने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस काम में रेरा संगठन को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
श्री डिसा ने मध्यप्रदेश में रेरा एक्ट के बेहतर क्रियान्वयन का उल्लेख करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में रेरा ने सूचना-संचार तकनीक के उपयोग में सफलता हासिल की है। इससे सकारात्मक परिणाम भी मिले हैं। उन्होंने कहा कि देश के अनेक राज्य मध्यप्रदेश के साफ्टवेयर पर बेस्ड हैं।
इस मौके पर श्री अन्टोनी डिसा सहित अन्य अतिथियों ने स्मारिका का विमोचन किया। सम्मेलन में मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्लम पुनर्वास प्राधिकरण मुंबई, श्री दीपक कपूर, अध्यक्ष महाराष्ट्र जल संसाधन विनियामक प्राधिकरण श्री के पी बख्शी, उपाध्यक्ष और मुख्य कार्यपालन अधिकारी महाराष्ट्र आवास क्षेत्र विकास प्राधिकरण श्री मिलिंद माहेश्कर, संयुक्त अध्यक्ष, महाराष्ट्र आवास विकास निगम लिमिटेड, श्री राजेंद्र मिरगाने, प्रबंध निदेशक, आर एंड डीबी, भारतीय स्टेट बैंक श्री पीके गुप्ता सहित देश के अन्य राज्यों के प्रतिनिधि मौजूद थे।




Leave a Reply