प्रहलाद लोधी के मामले में नेता प्रतिपक्ष की विधानसभा अध्य़क्ष से मुलाकात

विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति से नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव मिलने के लिए उनके निवास पर पहुँचे। मुलाकात के बाद नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने बयान दिया है कि प्रहलाद लोधी के मामले में कोई संशय नही है। इतना ही कहना चाहता हूं कि कानून की दृष्टि से कोई संशय नही है जो आदेश है कि विधानसभा के सदस्य नही है।

हाई कोर्ट के आदेश के परिपेक्ष्य के बाद देखना चाहिए।उन्होंने कहा कि लोधी को सदन में बैठने, प्रश्न पूछने लगाने की अनुमति दी जानी चाहिए। अपने आप मे आश्चर्यजनक है यह कि इस तरह से चुने हुए प्रतिनिधि के साथ गलत हुआ। फिलहाल अभी स्थिति वही है जहां हम खड़े थे वही खड़े है जहां वो थे वही है। मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के विधानसभा में प्रहलाद लोधी के आने पर मार्शल बुलाकर निपटने के बयान पर भार्गव ने सरकार के मंत्रियों को हिदायत दी कि ट्रांसफर-पोस्टिंग में न लगे रहे जरा पढ़े भी ।मंत्रियों को यह सब कहने का अधिकार नही है। उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने नेता प्रतिपक्ष के विधानसभा अध्यक्ष के मिलने पर कहा कि विधायक लोधी को कोर्ट से सजा मिली है। भाजपा की आदत है लोकतंत्र को ताक पर रखने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today