-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
गांधी के हत्यारे का बलिदान दिवस मनाने पर मुख्यमंत्री ने जतायी नाराज़गी
ग्वालियर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे का बलिदान दिवस मनाने जाने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जतायी थी कड़ी नाराज़गी। उन्होंने पुलिस प्रशासन को निर्देश देकर कार्यक्रम करने वालों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये थे।
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा था कि मेरी सरकार में गांधी जी के हत्यारे को पूजा जाये , यह मै बर्दाश्त नहीं कर सकता। पहले ग्वालियर में ही कुछ लोगों द्वारा भाजपा सरकार में गोडसे की मूर्ति लगाने के प्रयास भी हुए थे। लेकिन मेरी सरकार में कोई ऐसा कृत्य करेगा तो में उसे किसी भी सुरत में बर्दाश्त नहीं करूँगा। राष्ट्रपिता को लेकर ,बलिदान दिवस मनाने वालों ने अपने पर्चे में काफ़ी आपत्तिजनक बातें भी लिखी थी। जिसको लेकर भी मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने कड़ी आपत्ति जतायी थी।
मुख्यमंत्री ने कहा था कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के देश हित में किये योगदान , त्याग व बलिदान को सारा विश्व जानता है। उनके हत्यारे को कोई देशभक्त बताये , उसे में भी कभी दिल से माफ़ नहीं कर सकता। मै नहीं कोई भी गांधी जी के हत्यारे को पूजने वालों को या उसको देशभक्त बताने वालों को माफ़ नहीं कर सकता है। उनके निर्देश के बाद ही प्राप्त एक शिकायत पर यह कार्यवाही हुई है।




Leave a Reply