पन्ना टाइगर रिजर्व में मना समारोह, बाघ पुन: स्थापना का सफल दशक पूर्ण

बाघ-शून्य हो चुके पन्ना टाइगर रिजर्व में नवम्बर-2009 में बाघ पुन: स्थापना के 10 सफलतम वर्ष पूरे हो रहे हैं। पन्ना ने न केवल प्रदेश, बल्कि देश का नाम भी वन्य-प्राणी जगत में नाम रोशन किया है। बाघ पुन: स्थापना की चुनौतियों, कठिनाइयों, सफलताओं आदि की स्मृतियों को ताजा करने के लिए पन्ना टाइगर रिजर्व के हिनौता में समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में बाघ पुन: स्थापना से जुड़े तत्कालीन क्षेत्र संचालक और वर्तमान में सदस्य सचिव जैव-विविधता बोर्ड श्री आर. श्रीनिवास मूर्ति, वन संरक्षक श्री रविकांत मिश्रा, श्री विक्रम सिंह परिहार, वन मण्डलाधिकारी श्री अनुपम सहाय सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपने अनुभव साझा किये। विधायक श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, कुँवर विक्रम सिंह, श्री लोकेन्द्र सिंह, फ्रेण्ड्स ऑफ पन्ना के सदस्य भी उपस्थित थे।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 100 अधिकारी-कर्मचारी पुरस्कृत

वर्तमान क्षेत्र संचालक श्री भदौरिया ने 10 वर्ष की उपलब्धियाँ प्रस्तुत कीं। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 100 से अधिक कर्मचारियों को पुरस्कृत और फ्रेण्ड्स ऑफ पन्ना के सदस्यों को सम्मानित किया गया।

खजुराहो में मनेगा मुख्य समारोह

श्री मूर्ति ने बताया कि पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की सफलता का पुन: स्थापना दशक फरवरी-2020 में खजुराहो में वृहद् स्तर पर मनाया जायेगा। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले इस समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री और वन मंत्री भी भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today