-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर एकता, अखण्डता का संकल्प
प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री कमल नाथ ने आज देश की पहली महिला प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी परिसर स्थित श्रीमती इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ दिलवाई गई।
मुख्यमंत्री नाथ आज सुबह सबसे पहले मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने श्रीमती इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव व मध्यप्रदेश के प्रभारी दीपक बावरिया जी ने इंदिरा जी के बलिदान दिवस पर राष्ट्र की एकता, अखण्डता के साथ ही इंदिरा जी की सपनों के भारत का निर्माण करने का संकल्प दिलवाया।
इस मौक पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचैरी, पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी सांसद विवेक तन्खा, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं विधायक कांतिलाल भूरिया, अ.भा.कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रभारी मप्र सुधांशु त्रिपाठी, मंत्री पी.सी.शर्मा, कमलेश्वर पटेल, महेन्द्र सिसोदिया, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र चैधरी, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर, उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, महामंत्री राजीव सिंह, श्रीमती शोभा ओझा, नरेन्द्र सलूजा, भूपेन्द्र गुप्ता, सै0 साजिद अली, डाॅ. महेन्द्रसिंह चैहान, मो.सलीम, राजकुमार पटेल, कैलाश मिश्रा, अरुण श्रीवास्तव, मांडवी चैहान, सत्येंद्र यादव, अजीता वाजपेयी पांडे, आसिफ जकी, दीपचंद यादव, जे.पी.धनोपिया, रवि सक्सेना, आनंद तारण सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।




Leave a Reply