कांतिलाल भूरिया ने कहा कमलनाथ ने संगठन सरकार को मजबूत बनाया

झाबुआ विधानसभा उप चुनाव में विजयी हुए कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया गुरुवार को विधायक पद की शपथ लेंगे। वे बुधवार को भोपाल पहुंचे तो उनका जबरदस्त स्वागत किया गया।

भूरिया ने स्वागत के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि कमलनाथ मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हैं। जब कोई पद रिक्त होगा तभी उस पर नियुक्ति की बात होती है। वैसे कमलनाथ के कारण संगठन और सरकार दोनों को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ के नेतृत्व में बहुत कम समय में जो काम हुआ है, उसके कारण झाबुआ उप चुनाव में पार्टी को जीत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today