सीएम कमलनाथ द्वारा पूर्व लोकायुक्त जस्टिस फैजानुद्दीन के निधन पर शोक व्यक्त

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूर्व लोकायुक्त जस्टिस फैजानुद्दीन के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। कमल नाथ ने शोक संदेश में कहा कि जस्टिस फैजानुद्दीन ने न्याय-व्यवस्था को मजबूत बनाने में लोकायुक्त के रूप में उल्लेखनीय काम किए हैं।

मुख्यमंत्री नाथ ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस गहन दु:ख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।राज्यपाल लालजी टंडन ने भी पूर्व लोकायुक्त जस्टिस फैजानुद्दीन के निधन पर दुख जताया है। उनकी मृतात्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकसंतप्त परिवार को दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today