छिंदवाड़ा के हनुमान मंदिर में अदभुत भजन संध्या और लेजर शो

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने धनतेरस की शाम छिंदवाड़ा में सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, सिमरिया पहुँचकर पूजन-अर्चन किया। हनुमानजी की 101.25 फीट ऊँची विशाल प्रतिमा पर पहली बार अदभुत लेजर शो आयोजित किया गया। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ हुआ।

इस मौके पर विश्वविख्यात भजन गायक श्री अनूप जलोटा के शिष्य श्री प्रभंजय चतुर्वेदी ने आर्केस्ट्रा के साथ भजन प्रस्तुत किये। अदभुत भजन संध्या और लेजर शो देख दर्शक और भक्तजन गदगद हो गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today