मिड-कैरियर ट्रेनिंग में यूके जायेंगे राज्य पुलिस सेवा के 30 अधिकारी

राज्य पुलिस सेवा के 30 अधिकारी मिड-कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम (एमसीटीपी) के लिये यूनाईटेड किंगडम जायेंगे। वे 4 नवंबर से 10 नवंबर, 2019 तक यूनाईटेड किंगडम के पुलिस संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

प्रशिक्षण लेने जा रहे अधिकारियों के साथ मेंटर के रूप में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री के.टी. वाइफे निदेशक, मप्र पुलिस अकादमी भोपाल जायेंगे।

मिड-कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम (एमसीटीपी) के लिये यूनाईटेड किंगडम जाने वाले राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों में श्री रामजी श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक, इंदौर, श्री जितेन्द्र सिंह पंवार सहायक महानिरीक्षक, चयन, पुलिस मुख्यालय, भोपाल, श्री सुनील तिवारी सहायक महानिरीक्षक, सम्पदा, पुलिस मुख्यालय, भोपाल, श्री संजीव कुमार सिन्हा पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त ग्वालियर, श्री संजीव कुमार कंचन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भिण्ड, श्री विनोद कुमार सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, गरोठ, जिला मंदसौर, श्री राजेश कुमार त्रिपाठी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जबलपुर, श्री सुनील कुमार मेहता जोनल पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, उज्जैन, श्री वीरेन्द्र जैन पुलिस अधीक्षक, अजाक, ग्वालियर रेंज, श्री देवेन्द्र कुमार पाटीदार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, धार, श्री राय सिंह नरवरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण जबलपुर, श्री रामशरण प्रजापति अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शाजापुर, श्री गोपाल प्रसाद खाण्डेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मउगंज, रीवा, श्री सुन्दर सिंह कनेश पुलिस अधीक्षक, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, इन्दौर, श्री सुधीर अग्रवाल पुलिस अधीक्षक, सायबर, ग्वालियर, श्री पंकज कुमार पाण्डे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्वालियर, श्री अजय पाण्डे पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री सुरक्षा, भोपाल, श्री संजय कुमार अग्रवाल सहायक महानिरीक्षक, विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय, भोपाल, श्री मुन्ना लाल चौरसिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, टीकमगढ़, श्री दिलीप कुमार सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नारकोटिक्स, इंदौर, श्री सीताराम ससत्या पुलिस अधीक्षक मानव अधिकार आयोग, भोपाल, श्री अवधेश प्रताप सिंह बागरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रायसेन, श्री अमृत मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जबलपुर, श्री विक्रांत मुराब सहायक महानिरीक्षक, एससीआरबी, पुलिस मुख्यालय, भोपाल, श्री आशीष खरे जोनल पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा जबलपुर, श्रीमती निमिषा पाण्डे सहायक महानिरीक्षक एसआईबी, पुलिस मुख्यालय, भोपाल, श्री मलय जैन सहायक महानिरीक्षक प्रशिक्षण, पुलिस मुख्यालय, भोपाल, श्री अमित सक्सेना जोनल पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, भोपाल, श्रीमती सुमन गुर्जर उप सेनानी, पीटीएस 13वीं वाहिनी विसबल, ग्वालियर और श्रीमती अंजना तिवारी मुख्य अधीक्षक, पुलिस फायर सर्विस, इन्दौर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today