-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
रायपुर: मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन किया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों का नमन करते पुलिस सेवा के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा उनके परिवारजनों का अभिनंदन किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश मंे कहा है कि देश की एकता और अखण्डता, प्रदेश एवं देशवासियों की सुरक्षा के कर्तव्य पालन में अपने जीवन का बलिदान करने की मिसालें दुर्लभ ही होती है।
पुलिस की नौकरी सिर्फ आजीविका का साधन नहीं, बल्कि एक जज्बा है। पुलिस बल मंे शामिल लोग असाधारण तथा असामान्य जीवन जीते हुए 24 घण्टे जनता की सुरक्षा मंे डटे रहते हैं। पुलिस सेवा के लोग जब अपनी जान-जोखिम मंे डालकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं, तभी हम अपने घरों मंे सुरक्षित रह पाते हैं। छत्तीसगढ़ जैसे नक्सल प्रभावित राज्य में यह जोखिम और भी बढ़ जाता है। सशक्त बलों के कंधे से कंधा मिलाकर छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों और जवानों ने नक्सली गतिविधियों का मुकाबला किया है और शहादत दी है। उनकी शहादत खाली न जाये, यह सुनिश्चित करना हम प्रदेशवासियों की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर मैं शहीदों को नमन करता हूं तथा पुलिस सेवा के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा उनके परिवारजनों का भी सादर अभिनंदन करता हूं, जो अपना जीवन दांव पर लगाकर कर्तव्य निर्वहन कर रहे हैं।




Leave a Reply