-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
रायपुर : ‘गांधी विचार पदयात्रा’ समापन
नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया आज आरंग में आयोजित ‘गांधी विचार पदयात्रा’ के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने पदयात्रियों को गमछा पहनाकर सम्मानित किया। विकासखण्ड स्तरीय गांधी विचार पदयात्रा 11 अक्टूबर से ग्राम समोदा से प्रारंभ होकर 17 अक्टूबर को आरंग में समापन सभा सम्पन्न हुआ।
डॉ. डहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार महात्मा गांधी के बताए हुए रास्ते पर चल रही है। उन्हांेने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा के अनुरूप गांवों को समृद्ध करने के लिए नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी योजना शुरू की है। पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी ने महिलाओं को आधिकार और सम्मान दिलाने का काम किया। श्री राजीव गांधी जी ने पंचायतीराज व्यवस्था लाकर महिलाओं को आरक्षण लाकर उनका अधिकार दिलाया। उन्होंने कहा कि श्री भूपेश बघेल की सरकार ने किसानों को सशक्त बनाने के लिए उनके अल्पकालीन कृषि ऋण माफ किया। धान को 2500 रूपए प्रति क्विंटल के मान से खरीद रहे है। गरीबों को बिजली बिल से निजात दिलाने के लिए 400 यूनिट तक बिजली बिल हॉफ करने का निर्णय लिया।
डॉ. डहरिया ने कहा कि गांधी जी के विचारधारा को जन-जन तक ले जाने के लिए, जागरूकता लाने के लिए हम सब की सहभागिता जरूरी है। गांधी जी के विचारधारा पर चलकर ही प्रदेश और देश विकास की राह पर आगे बढ़ेगी। कार्यक्रम में सर्व श्री कोमल सिंह साहू, अब्दुल कादिर गौरी, लल्ला साहनी, दीपक चन्द्राकर, गौरव चन्द्राकर, दिनेेश ठाकुर, मंगलमूर्ति अग्रवाल, के.के. चन्द्राकर, सजल चन्द्राकर देवनाथ साहू, राजकुमार गुप्ता, मनोज तम्बोली, जय डहरिया, युवराज सोनवानी, घनश्याम टण्डन, रहमतउल्ला खान, सुनील बन्दे, बलदाउ चन्द्राकर, चन्द्र प्रकाश साहू, गणेश बांधे सुश्री चन्द्रकला साहू, चम्पाकली कोसले, गौरी बाई देवांगन, दिनेश्वरी तम्बोली, सलमा बेगम,राजेश्वरी साहू, श्री उपेन्द साहू, टिकेश्वर गिलहरे, अवधराम लोधी, गिरिश चन्द्राकर, मनीश चन्द्राकर, पवन चन्द्राकर, खिलावन निषाद सहित बड़ी संख्या में पदयात्री और नगरवासी शामिल थे।




Leave a Reply