माली में बंधूकधारियों ने 150 लोगों को बंधक बनाया

माली में राजधानी बमाको में एक होटल में इस्‍लामी बंदूकधारियों द्वारा बंधक बनाए गए लोगों में से 80 को छुड़ा लिया गया है। माली के विशेष सुरक्षाकर्मी रेडिसन ब्‍ल्‍यू होटल के अंदर प्रवेश कर गए हैं। अमरीकी विशेष बल बंधक बचाव अभियान में सहायता कर रहे हैं। होटल प्रबंधन के अनुसार अब भी 138 लोग इमारत के अंदर है।

इससे पहले सुबहबंधूकधारियों ने अमरीकी स्‍वामित्‍व वाले इस होटल पर हमला बोला। यह होटल विशेष रूप से विदेशी कारोबारी और विमान चालक दल के ठहरने के लिए जाना जाता है। अधिकारियों ने बताया है कि इस घटना में तीन लोग मारे गए हैं और दो सैनिक घायल हुए हैं।

यह होटल पूर्व फ्रांस कॉलोनी में शहर के मध्‍य में सरकार के मंत्रालय और राजनयिक कार्यालयों के पास स्थित है। इस्‍लामिक स्‍टेट आतंकवादियों द्वारा पेरिस में एक सौ 29 लोगों की हत्‍या किये जाने के एक सप्‍ताह बाद इस होटल पर हमला किया गया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता विकास स्‍वरूप ने ट्वीट में कहा है कि बमाको में होटल में बंधक सभी 20 भारतीयों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। उन्‍होंने यह भी कहा है कि माली में भारतीय राजदूत ने भी इसकी पुष्टि की गई है।

उधरअमरीका में व्‍हाइट हाउस के अधिकारियों ने कहा है कि राष्‍ट्रपति बराक ओबामा इस समय मलेशिया में हैं और उन्‍होंने अपने अधिकारियों को स्थिति की समयसमय पर जानकारी देने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today