विवाद के बाद संजीव शमी हनीट्रैप की एसआईटी से हटाए गए, राजेंद्र कुमार को मिली कमान

मध्यप्रदेश के बहुचर्चित हनीट्रैप मामले की जांच कर रही एसआईटी (विशेष जांच दल) में नौ दिन में दूसरी बार बदलाव किया गया है। इंदौर पुलिस से एसआईटी को सौंपे गए इस मामले में आईजी श्रीनिवास वर्मा के बाद संजीव शमी को कमान सौंपी थी लेकिन आठवें दिन ही उन्हें बदलकर विशेष महानिदेशक राजेंद्र कुमार को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।

एसआईटी को लेकर 23 सितंबर को गठन के दिन से विवाद चल रहा था जिसमें मुख्यमंत्री कमलनाथ भी नाराज दिखे। आठ दिन तक हनीट्रैप की जांच करने वाले एटीएस और काउंटर इंटेलीजैंस चीफ संजीव शमी की जगह विशेष महानिदेशक स्तर के अधिकारी को यह जिम्मेदारी सौंप दी गई। राजेंद्र कुमार की टीम में एडीजी मिलिंद कानस्कर और एसएसपी इंदौर रुचिवर्धन मिश्र रहेंगे। सायबर क्राइम के भोपाल व इंदौर एसपी को इस टीम से अलग कर दिया है। एसआईटी प्रमुख को अन्य किसी भी पुलिस कर्मचारी की जरूरत पड़ने पर उनकी मदद लेने के अधिकार दिए हैं।
राज्य शासन द्वारा किए गए आला पुलिस अफसरों की पदस्थापनाओं में बदलाव में सालों से जमे अधिकारियों को भी हटाया गया है। साढ़े चार से ज्यादा समय से परिवहन आयुक्त डॉ. शैलेंद्र श्रीवास्तव को मप्र पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन चेयरमेन बनाया है तो योजना में कई सालों से पदस्थ एडीजी पवन जैन को लोकायुक्त पुलिस में भेजा है। डीजीपी वीके सिंह के खिलाफ बयानबाजी करने वाले पुरुषोत्तम शर्मा को हटाकर संचालक लोक अभियोजन बनाया है। हनीट्रैप एसआईटी के चीफ राजेंद्र कुमार की मूल पदस्थापना सायबर प्रमुख रहेगी
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) में केएन तिवारी को भी हटा दिया है और वहां प्रभारी महानिदेशक सुशोभन बनर्जी को प्रभार दिया है। इंटेलीजैंस शाखा के प्रमुख के रूप में डॉ. एसडब्ल्यू नकवी को जिम्मेदारी दी गई है तो मौजूदा चीफ एडीजी कैलाश मकवाना उनकी जगह प्रशासन में पदस्थ किए गए हैं। प्रशासन में आईजी मीनाक्षी शर्मा के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद से रिक्त पद पर भोपाल जोन के आईजी योगेश देशमुख की पदस्थापना की गई है। भोपाल जोन में एडीजी आदर्श कटियार को पदस्थ किया है। सायबर क्राइम शाखा प्रमुख के साथ वहां एडीजी भी नया दिया गया है। यहां एडीजी रहे राजेश गुप्ता को संजीव शमी की जिम्मेदारी काउंटर इंटेलीजैंस शाखा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today