-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आउट ऑफ टर्न प्रमोशन पाने वाले 17 जवानों को डीजीपी ने लगाए स्टार व फीस
मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा की गई घोषणा के परिपालन में हॉक फोर्स के 17 जांबाजों को मंगलवार को विधिवत रूप से क्रम पूर्व पदोन्नति दी गई। यहाँ भदभदा रोड स्थित हॉक फोर्स परिसर में आयोजित हुए गरिमामयी समारोह में पुलिस महानिदेशक विजय कुमार सिंह एवं विशेष पुलिस महानिदेशक हॉक फोर्स व एसएएफ विजय यादव ने इन रण-बाँकुरो के कंधों पर स्टार व फीती लगाईं। पुलिस महानिदेशक सिंह ने इस अवसर पर हॉक फोर्स के जांबाजों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस बल की विभिन्न इकाईयों के साहस और दम-खम की सराहना पूरे देश में होती है।
ज्ञात हो गत 9 जुलाई की दरम्यानी रात बालाघाट जिले के ग्राम नेवरवाही के पुजारीटोला में हुई मुठभेड़ में मध्यप्रदेश पुलिस की हॉक फोर्स टीम ने अदम्य साहस एवं सूझ-बूझ का परिचय देकर 14-14 लाख के इनामी कुख्यात नक्सली अशोक उर्फ मंगेश एवं कुख्यात महिला नक्सली नंदे को मार गिराया था। मारे गए दोनों नक्सली टाण्डा एरिया कमेटी के सक्रिय सदस्य थे। इन नक्सलियों को मार गिराने वाली हॉक फोर्स की टीम में शामिल 17 जांबाजों को क्रम से पूर्व पदोन्नति (आउट ऑफ टर्न प्रमोशन) दी गई है। मुख्यमंत्री ने गत 15 अगस्त को आयोजित हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह में हॉकफोर्स के इन जांबाजों की बहादुरी की सराहना करते हुए आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देने की घोषणा की थी।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुप्तवार्ता श्री कैलाश मकवाणा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल विरोधी अभियान श्री जी.पी.सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एटीएस श्री संजीव शमी एवं हॉक फोर्स के सेनानी श्री तरूण नायक भी हॉक फोर्स जवानों के आउट ऑफ टर्न प्रमोशन के साक्षी बने।
पुलिस महानिदेशक श्री सिंह ने पदोन्नति समारोह को संबोधित करते हुए कहा मध्यप्रदेश पुलिस के शौर्य व साहस की गौरवशाली परंपरा है। भारत के पूर्वोत्तर राज्यों व काश्मीर सहित देश के विभिन्न्ा हिस्सों में तैनाती के दौरान मध्यप्रदेश पुलिस बल ने अपनी कर्तव्य परायणता का लोहा मनवाया है। श्री सिंह ने कहा नक्सलवाद से निपटने के लिए भी मध्यप्रदेश पुलिस बल के जवान सीना तान के खड़े हैं। बालाघाट जिले में हुई नक्सलियों के खिलाफ मिली साहसिक सफलता से पुलिस का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि ऐसी मिसालें आगे भी स्थापित होंगीं। श्री सिंह ने बदलती परिस्थितियों को ध्यान में रखकर साहस के साथ-साथ चातुर्यपूर्ण रणनीति अपनाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस बल कई राज्यों के साथ मिलकर नक्सलवाद जैसी समस्याओं से निपटने के लिए काम कर रहा है।
कार्यक्रम के अंत में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल विरोधी अभियान श्री जी.पी.सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा पुलिस महानिदेशक श्री सिंह के निर्देशन में वर्ष 2012 के बाद नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं।
हॉक फोर्स के सेनानी श्री तरूण नायक ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में हॉक फोर्स के 17 स्टिंगर ग्रुप बालाघाट व मंडला में तैनात है। इनमें से एक ग्रुप छत्तीसगढ़ के मलैदा में भी संयुक्त रूप से पदस्थ है। इसके अलावा महाराष्ट्र के मुरकुटडोह में भी नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त रणनीति के तहत एक ग्रुप तैनात किया जायेगा। उन्होंने हॉक फोर्स के कठिन प्रशिक्षण के बारे में भी जानकारी दी।
हथियारों की प्रदर्शनी भी देखी
पुलिस महानिदेशक श्री विजय कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इस अवसर पर लगाई गई हॉक फोर्स के हथियारों की प्रदर्शनी भी देखी। प्रदर्शनी में 84 एम.एम. के कार्ल गुस्ताव रॉकेट लाँचर, 30 एम.एम. का ऑटोमेटिक लाँचर सिस्टम, एंगल प्रोटेक्टर साइट गैस गन, 7.62 व 5.56 एम.एम. की लाईट मशीन गनें, एम.पी. 5 मशीन पिस्टल, एसआईजी एसजी 551 असाल्ट रायफल व 7.62 एमएम असाल्ट रायफल सहित अन्य अत्याधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया गया था।
इन्हें मिला है आउट ऑफ टर्न प्रमोशन
हॉक फोर्स के जिन 17 जांबाजों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन मिला है, उनमें एक उपनिरीक्षक को निरीक्षक, तीन प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक एवं 13 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक के पदों पर पदोन्नति मिली है। ये सभी बहादुर पुलिस कर्मचारी बालाघाट जिले के देवरवेली कैंप हॉकफोर्स में पदस्थ हैं। पुलिस मुख्यालय द्वारा उप निरीक्षक श्री अमित सिंह सैयाम को उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नति दी गई है। इसी प्रकार प्रधान आरक्षक श्री अजीत सिंह, श्री विपिनचंद्र खल्खो व श्री राम पदम शर्मा को सहायक उप निरीक्षक बनाया गया है। आरक्षक श्री गंगाराम परस्ते, श्री प्रवीण कुमार परतेती, श्री भीमसिंह पटेल, श्री अजय कुमार पटेल, श्री नाहर सिंह नरवरिया, श्री फूलचंद कुशवाह, श्री संदीप उपाध्याय, श्री राजेश गौड़, श्री आशीष कुमार, श्री लक्ष्मीकांत शुक्ला, श्री दीपक कुमार तिवारी, श्री अरविंद सिंह गुर्जर व श्री प्रवीण चौरे को प्रधान आरक्षक के पद पर आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया गया है




Leave a Reply