-
दुनिया
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
अगले 6 साल तक हिमालय पर रहकर मौन व्रत धारण करेंगी उमा भारती
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री साध्वी उमा भारती ने कहा कि वे अगले छह वर्ष तक हिमालय पर रहकर मौन व्रत धारण करेंगी।
उमा भारती ने बुधवार को ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 50वीं एवं राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महन्त अवेद्यनाथ की पांचवीं पुण्यतिथि समारोह में राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महन्त अवेद्यनाथ की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के समापन अवसर पर कहा कि वह कल हिमालय से आयी हैं और आज ही हिमालय जायेंगी । उन्होंने कहा कि वह वहां छह वर्ष तक मौन रहकर जीवन व्यतीत करना चाहेंगी।
उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी वर्षों में गंगा निर्मल हो जायेगी और यदि गंगा पर कोई संकट आया तो वह प्राण देने से भी नहीं चूकेंगी। साध्वी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सैंकडों किलोमीटर क्षेत्र में गंगा बह रही है। आशा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गंगा को अविरल और निर्मल रखने में महत्व पूर्ण भूमिका निभायेंगे।
अयोध्या में राम मंदिर निमार्ण के विषय पर भारती ने कहा कि वहां भव्य मंदिर के अतिरिक्त कुछ भी नहीं हो सकता और आशा व्यक्त किया कि यह शुभ घडी जल्द आने वाली है कि भव्य मंदिर का निमार्ण होगा। (गोरखपुर)




Leave a Reply